दोमुंहे बालों या स्प्लिट एंड्स के चलते बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं। बालों को स्टाइल करने के लिए अत्यधिक गर्मी या हेडर ड्रायर/स्ट्रेटनर आदि के इस्तेमाल से बाल दोमुंहे हो जाते हैं। हार्श शैम्पू के इस्तेमाल, गर्म पानी से बाल धोने, कंडीशनर का उपयोग न करने और बालों को खींचने या तानने से वे दोमुंहे हो सकते हैं।