एक मनोवैज्ञानिक के मुताबिक, 'क्वाइट क्विटिंग' (काम पर मन न लगना) के पीछे गहरे मनोवैज्ञानिक कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे बर्नआउट व भावनात्मक थकावट, करियर के लक्ष्यों व रोल्स में मेल न होना, नाइंसाफी बर्दाश्त न कर पाना, सराहना व अवसर न मिलना, भेदभाव होना, ठीक से कम्युनिकेशन न होना और माइक्रोमैनेजमेंट जैसे कारण हो सकते हैं।