किन कारणों से होता है गठिया जिससे जूझ रही हैं भारतीय शटलर साइना नेहवाल?
भारतीय शटलर साइना नेहवाल गठिया से जूझ रही हैं। यह बीमारी घुटने, कलाई, कंधे समेत शरीर के अन्य जोड़ों को नुकसान पहुंचाती है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, बढ़ती उम्र, खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से गाउट बनना, कोई संक्रमण, तंबाकू के सेवन, गठिया की फैमिली हिस्ट्री, शारीरिक गतिविधियों की कमी व मोटापे के चलते गठिया हो सकता है।