कौन कहता है पति की हत्या पर पत्नी खुश होगी: किमेल के मेलानिया पर 'विधवा' वाली टिप्पणी पर WH
कॉमेडियन जिमी किमेल द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर मज़ाक में उन्हें 'जल्द विधवा बनने वाली महिला' कहे जाने पर वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने उनकी कड़ी आलोचना की है। लीविट ने पूछा, "कौनसा समझदार व्यक्ति यह कह सकता है कि कोई पत्नी अपने पति की संभावित हत्या पर खुश होगी?"