हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कॉफी, ग्रीन टी व अखरोट का सेवन लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा पालक जैसी पत्तेदार सब्ज़ियां, नींबू, संतरे, अंगूर, सेब, तरबूज़, लहसुन, हल्दी और ऑलिव ऑयल भी लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है। वहीं, सैल्मन जैसी फैटी फिश के सेवन से भी लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।