किन खिलाड़ियों ने पिछले 5 ओलंपिक्स में खोला है भारत का पदक का खाता?
निशानेबाज़ मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत, रियो ओलंपिक्स 2016 में रेसलर साक्षी मलिक ने कांस्य, लंदन ओलंपिक्स 2012 में निशानेबाज़ गगन नारंग ने कांस्य और बीजिंग ओलंपिक्स 2008 में निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण जीतकर भारत का पदक का खाता खोला था।