कॉन्गो में बनाया जाता है लकड़ी का स्कूटर, सामान ढोने के आता है काम
अफ्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में लकड़ी का स्कूटर (चुकुडू) बनाया जाता है जो बिना बिजली, पेट्रोल या डीज़ल के चलता है। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्य तौर पर इस स्कूटर का इस्तेमाल रोज़मर्रा का सामान ढोने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कूटर की कीमत लगभग $100 है और इसे पैरों से धक्का देकर चलाया जाता है।