इन्वर्टर की बैटरी को चार्ज करने के लिए अच्छे चार्ज कंट्रोलर का इस्तेमाल करना चाहिए और इसे ज़्यादा देर तक चार्ज नहीं करना चाहिए क्योंकि ओवर चार्जिंग से बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है। बैटरी को अधिक गर्मी वाली जगह या धूप में नहीं रखना चाहिए। वहीं, बैटरी की साफ-सफाई करते रहें और चेक करें कि उसमें ज़ंग न लगे।