केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बताया कि अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर मिल्क, छेना या पनीर और रोटी या चपाती जैसी सभी भारतीय रोटियों पर जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है। इसके अलावा अब इंडिविज़ुअल हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों, मैप, चार्ट्स व ग्लोब, एक्सरसाइज़ बुक व नोटबुक, पेंसिल, शार्पनर और इरेज़र पर 0% जीएसटी लगेगा।