कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी चेतावनी
डॉक्टर कुणाल सूद ने कहा कि अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सो जाते हैं तो यह आदत आपकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकती है। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा करने से कॉर्निया तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है जिससे गंभीर संक्रमण, कॉर्नियल अल्सर और स्थायी रूप से नज़र कमज़ोर होने का खतरा बढ़ जाता है।