कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्विमिंग? एक छोटी सी भूल और छिन सकती है रोशनी!
यूके के 38-वर्षीय शख्स ने बाली में स्विमिंग के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहने थे जिसके बाद पानी में पाए जाने वाले सूक्ष्म पैरासाइट 'अकांथामीबा' के कारण उसे दुर्लभ 'अकांथामीबा केराटाइटिस' इन्फेक्शन हो गया। गंभीर संक्रमण से उसकी आंख में दर्द, लालिमा और रोशनी छिनने का खतरा पैदा हो गया। विशेषज्ञों ने पानी में लेंस पहनने से बचने की सलाह दी।