कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्विमिंग करने के बाद गई 23 वर्षीय अमेरिकी युवती की एक आंख की रोशनी
अल्बामा (अमेरिका) में कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर स्विमिंग करने के कारण दुर्लभ पैरासाइट इन्फेक्शन 'एकैंथअमीबा केराटाइटिस' (एके) होने से एक 23-वर्षीय युवती ब्रुकलिन की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई है। ब्रुकलिन ने कहा कि पहले यह सामान्य इन्फेक्शन लग रहा था और देरी से एके का पता चलने के कारण इन्फेक्शन बिगड़ गया। उसे कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता है।