कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए खयाल?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए। लेंस लगाने से पहले हाथों को धोना चाहिए, लेंस को चेक कर लेना चाहिए, मेकअप करने से पहले लेंस लगाना चाहिए और मेकअप हटाने से पहले उन्हें निकाल लेना चाहिए। लेंस को थूक/लार से साफ न करें और आंखों में समस्या होने पर लेंस न लगाएं।