कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का कॉर्निया हुआ डैमेज, कहा- कुछ नहीं दिख रहा
ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बताया है कि हाल ही में कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद उनका कॉर्निया डैमेज हो गया है। जैस्मिन के मुताबिक, उन्होंने एक इवेंट के लिए लेंस लगाए थे जिसके बाद आंखों में दर्द महसूस हुआ और बाद में दिखना बंद हो गया। बकौल जैस्मिन, डॉक्टरों ने कहा है कि वह 4-5 दिन में रिकवर हो जाएंगी।