किन टीमों ने T20 विश्व कप के एक संस्करण में जीते हैं सबसे ज़्यादा मैच?
टी20 विश्व कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीज़न में 7 मैच जीते हैं और यह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है। टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने 2009 में और ऑस्ट्रेलिया ने 2010 व 2021 में 6-6 मैच जीते थे।