कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर कर शख्स ने करवाई भाई की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए गया महाकुंभ
अधिकारियों ने बताया है कि कर्नाटक में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए वह महाकुंभ चला गया। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चाहता था कि भाई अपनी संपत्ति उसकी पत्नी को सौंप दे और इनकार करने पर भाई की हत्या करवा दी।