कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने को लेकर मुज़रबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा PCB
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाईटेड से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), ज़िम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुज़रबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुज़रबानी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है, मुज़रबानी ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) संग कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।