किन टेस्ट के ज़रिए ब्रेस्ट कैंसर का लगाया जा सकता है पता और क्या होती है इनकी कीमत?

वॉकहार्ट अस्पताल-मुंबई के डॉक्टर तीर्थराम कौशिक ने बताया है कि ब्रेस्ट कैंसर की रेगुलर स्क्रीनिंग ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि मैमोग्राम (ब्रेस्ट के टिश्यू का एक्स-रे टेस्ट), ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड, बायोप्सी (इसमें ब्रेस्ट टिश्यू का नमूना लिया जाता है), सीटी स्कैन और ब्रेस्ट एमआरआई के ज़रिए ब्रेस्ट कैंसर की पहचान हो सकती है। इन टेस्ट की कीमत ₹2,000-₹10,000 के बीच है।

Load More