कौन थीं अनन्या राज जिनका 35 की उम्र में हुआ निधन, आखिरी पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा था?
अभिनेत्री अनन्या राज (35) का निधन हो गया है। आईएमडीबी के मुताबिक, अनन्या को 'सेवन आवर्स टू गो', 'घोस्ट' और 'द फाइनल एग्ज़िट' में अभिनय के लिए जाना जाता है। अनन्या ने इसके अलावा कई म्यूज़िक वीडियो और वेब सीरीज़ में भी काम किया था। अनन्या ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "अब जलवा दिखाने का समय है।"