कौन थीं कमला पुजारी जिनके निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के निधन पर शोक जताया है। उनका कृषि क्षेत्र, खासकर जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और देसी बीजों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने का भी काम किया था। 2019 में पद्मश्री पुरस्कार पाने वालीं 74-वर्षीय कमला का शनिवार को निधन हो गया।