कौन थे 1.6 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर वाले पत्रकार मुकेश जिनका सेप्टिक टैंक में मिला शव?
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 28 वर्षीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव उनके रिश्तेदार व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बैडमिंटन कोर्ट परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक में मिला जिसे कंक्रीट स्लैब से पूरी तरह पैक किया गया था। मुकेश 1.6 लाख सब्सक्राइबर वाला 'बस्तर जंक्शन' यूट्यूब चैनल चलाते थे और सरकार व माओवादियों के संघर्ष के पहलुओं पर वीडियो बनाते थे।