कौन थे अभिनेता अनुज ठाकुर जिनका 33 साल की उम्र में सोते समय हुआ निधन?
अभिनेता अनुज ठाकुर 'बंधन सात जन्मों का', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा' और 'महिसागर' जैसे शोज़ में नज़र आ चुके थे। NETTV4U के अनुसार, वह दिल्ली के रहने वाले थे और उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक किया था। वह टेलीविज़न पर वापसी करने की योजना बना रहे थे। गौरतलब है, 33 साल की उम्र में सोते समय उनका निधन हो गया।