कौन थे आर्चीबाल्ड ब्लेयर जिनके नाम पर पड़ा था पोर्ट ब्लेयर का नाम?
अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम रखा गया है। इसका नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के नौसेना अधिकारी आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था जिन्हें खासतौर पर चागोस द्वीपसमूह और अंडमान द्वीपसमूह की पहचान करने के लिए जाना जाता है। वह बॉम्बे मरीन में लेफ्टिनेंट थे और 1795 में इंग्लैंड लौट गए थे।