कौन था ईरान में मारा गया हमास प्रमुख इस्माइल हानिया?
फिलिस्तीनी संगठन हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की तेहरान (ईरान) में कथित तौर पर एक इज़रायली हमले में मौत हो गई है। वह 2017 से हमास का प्रमुख था और 2006-2007 तक फिलीस्तीन का प्रधानमंत्री रहा था। गाज़ा के शरणार्थी शिविर में जन्मे हानिया ने यूएन द्वारा संचालित स्कूलों और गाज़ा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।