ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय मशहूर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानू अथैया थीं। उन्होंने 55वें अकैडमी अवॉर्ड्स (1983) में रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन' के लिए ऑस्कर जीता था। उन्हें जॉन मोलो के साथ संयुक्त रूप से यह अवॉर्ड दिया गया था। भानू अथैया ने आखिरी बार फिल्म 'लगान' और 'स्वदेस' में कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किए थे।