कौन थे चंद्रनाथ रथ जिनकी पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई?
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ (41) की मध्यमग्राम में बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद्रनाथ ने करीब 20-वर्षों तक भारतीय वायु सेना में सेवा दी और उनकी शुरुआती पढ़ाई राहरा रामकृष्ण मिशन में हुई थी। 2019 के आसपास उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के साथ काम करना शुरू किया था।