कौन थे ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क जिनकी अमेरिका में गोली मारकर की गई हत्या?
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क (31) की गोेली मारकर हत्या कर दी गई है। 18 साल की उम्र में राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना करने वाले चार्ली उन प्रभावशाली लोगों में शामिल थे जिन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाकर उन्हें जीत दिलाने में मदद की थी।