कौन थे दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता जिन्होंने की आत्महत्या?
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता 1975 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की थी और JNU और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा हासिल की। वह एमसीडी कमिश्नर और डीटीसी के सीएमडी जैसे पदों पर ज़िम्मेदारियां संभालने के बाद 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव बने थे और 2010 में रिटायर हुए।