कौन थे पाकिस्तान में भारत के असली स्पाई रवींद्र कौशिक? जानें कैसे मिला 'ब्लैक टाइगर' का टाइटल
रवींद्र कौशिक का जन्म 1952 में राजस्थान में हुआ था और वह 1975 में पाकिस्तान में नबी अहमद शाकिर बनकर घुसे थे। वह पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए और 1979-1983 तक भारत को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां दीं। 1983 में एक जूनियर स्पाई की गलती के चलते वह पकड़े गए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 'ब्लैक टाइगर' कहकर बुलाया था।