कौन थे पद्मश्री विजेता सुब्बन्ना अय्यप्पन जिनका कावेरी नदी में मिला था शव?

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रमुख रहे वैज्ञानिक डॉक्टर सुब्बन्ना अय्यप्पन (70 वर्ष) को मछली पालन की आधुनिक तकनीक विकसित करने के लिए 2022 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। कर्नाटक निवासी अय्यप्पन ने इम्फाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर काम किया था और 1977 में मत्स्य विज्ञान में मास्टर्स व 1998 में पीएचडी की थी।

Load More