कौन थे महालनोबिस जिनकी याद में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस?
प्रोफेसर पीसी महालनोबिस की जयंती पर 29 जून को हर साल देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। पद्म विभूषण से सम्मानित महालनोबिस के मार्गदर्शन में ही 1949 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय सांख्यिकी इकाई बनाई थी जिसे बाद में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के तौर पर स्थापित किया गया। उन्होंने ‘महालनोबिस डिस्टेंस’ जैसी गणनात्मक तकनीक विकसित की थी।