कौन था वह क्रूर अंग्रेज़ अफसर निकलसन जिसकी दिल्ली स्थित प्रतिमा से सरकार ने छीना राष्ट्रीय दर्जा?
केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली में लगी ईस्ट इंडिया कंपनी के ब्रिटिश अधिकारी जॉन निकलसन की प्रतिमा से 'राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' का दर्जा खत्म कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम-1857 को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रूर ब्रिटिश ब्रिगेडियर-जनरल निकलसन को 'इंपीरियल साइकोपैथ' कहा जाता है। निकलसन ने अफगान और द्वितीय सिख युद्ध में हिस्सा लिया था।