मुगल बादशाह अकबर, जहांगीर और औरंगज़ेब कई बार मांस से परहेज़ करते थे। अकबर कई महीने शाकाहारी भोजन करते और दाल, सब्जियां और पुलाव पसंद करते थे। उनकी 3 रसोइयों में से एक में शाकाहारी भोजन बनता था। जहांगीर हर रविवार और गुरुवार को मांस नहीं खाते थे। आम के बड़े शौकीन औरंगज़ेब को मांसाहार से परहेज़ था।