कौन थे शाहूजी महाराज जिन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों को नौकरी में दिया था 50% आरक्षण?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जातिगत गणना और आरक्षण की 50% सीमा हटाने की कांग्रेस की मांगें शाहूजी महाराज के 'क्रांतिकारी आदर्शों' से प्रेरित हैं। कोल्हापुर के शासक रहे शाहूजी 1902 में पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों-शिक्षा में 50% आरक्षण लाए थे जो देश में आरक्षण देने का पहला उदाहरण था। उनका शासनकाल 1894-1922 तक था।