कौन थे शशांक तिवारी जो सिक्किम में आर्मी ऑफिसर साथी को बचाते समय हुए शहीद?
सिक्किम में एक सैन्य अभियान के दौरान आर्मी ऑफिसर साथी को बचाने नदी में कूदे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी शहीद हो गए। अयोध्या (यूपी) निवासी 23-वर्षीय शशांक का 2019 में नैशनल डिफेंस अकादमी में चयन हुआ था और 17 दिसंबर-2024 को वह सेना में लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर कमीशन हुए थे। उन्हें सिक्किम में तैनात किया गया था।