कौन थे संत तिरुवल्लुवर जिनकी लिखी 2000 साल पुरानी किताब पीएम मोदी ने की पुतिन को भेंट?

संत तिरुवल्लुवर तमिल संस्कृति के महान कवि-दार्शनिक माने जाते हैं। उनकी प्रसिद्ध रचना 'तिरुक्कुरल' में 1330 दोहे हैं जो सदाचार, शासन, धन, सामाजिक ज़िम्मेदारी और प्रेम जैसे विषयों पर आधारित हैं। इसे तमिल साहित्य की महत्वपूर्ण कृतियों में गिना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसका रूसी अनुवाद भेंट किया।

Load More