कौन थे सैयद हुसैन शाह जिन्होंने पहलगाम में खुद की जान देकर बचाई कई सैलानियों की जान?
पहलगाम में पर्यटकों को आतंकियों के हमले से बचाने के लिए अकेले आतंकवादियों से भिड़ने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह पहलगाम के पास मौजूद अशमुकाम के रहने वाले थे। आदिल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपने घोड़े से सैर कराते थे। आदिल अपने परिवार में सबसे बड़े थे और कमाई करने वाले इकलौते शख्स थे।