दुनिया में तेल का सबसे बड़ा करीब 303 बिलियन बैरल का भंडार वेनेज़ुएला के पास है। रैंकिंग रॉयल्स के 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, टॉप 5 देशों में सऊदी अरब (258.60 बिलियन बैरल), ईरान (208.60 बिलियन बैरल), कनाडा (170.30 बिलियन बैरल) और इराक (145.02) शामिल हैं। वहीं, टॉप 10 में कुवैत, यूएई, रूस, लीबिया और अमेरिका का नाम है।