किन देशों के पास है रेयर अर्थ एलिमेंट्स का सबसे बड़ा भंडार?
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा चीन के पास है, जहां 44 मिलियन टन (Mt REO) भंडार मौजूद है, जो वैश्विक भंडार का करीब आधा है। इसके बाद ब्राज़ील (21 Mt REO), भारत (7.2 Mt REO), ऑस्ट्रेलिया (6.3 Mt REO) और रूस (3.8 Mt REO) का स्थान है।