किन देशों के पास है सोने का सबसे अधिक भंडार, भारत-पाकिस्तान अब किस स्थान पर हैं?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, दुनिया में सोने का सर्वाधिक भंडार 8133.5 टन अमेरिका के पास है। इसके बाद जर्मनी (3350.3 टन), आईएमएफ (2814 टन), इटली (2451.8 टन), फ्रांस (2437.0 टन), रूस (2326.5 टन), चीन (2302.3 टन), स्विट्ज़रलैंड (1039.9 टन), भारत (880 टन) व जापान (846 टन) का स्थान है। पाकिस्तान (51वें स्थान) के पास 64.8 टन स्वर्ण भंडार है।