किन देशों के बीच में पड़ता है बाब अल-मंडेब स्ट्रेट जिसे ईरान ने ब्लॉक करने की दी धमकी
बाब अल-मंडेब स्ट्रेट दुनिया का चौथा सबसे बड़ा जलमार्ग है जो यमन, जिबूती और इरिट्रिया देशों के बीच में पड़ता है। यह यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया को आपस में जोड़ता है। दुनिया के कुल समुद्री व्यापार का लगभग 12% तेल-गैस इसी से होकर गुज़रता है। ईरान ने पश्चिम एशिया युद्ध के बीच इसे ब्लॉक करने की धमकी दी है।