दुनिया के कई देश 1-जनवरी को नहीं बल्कि पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार नया साल मनाते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चीन और वियतनाम में लुनार कैलेंडर, इरान में नौरुज़, इथियोपिया में एनकुटाटैश, थाईलैंड में सोंगक्रान, श्रीलंका में सिंहली-तमिल नववर्ष, नेपाल में बिक्रम संवत के अनुसार नया साल मनाया जाता है। भारत में भी कई जगहों पर उगादी/वैसाखी/चैत्र नवरात्र को नववर्ष मनाते हैं।