किन देशों में कर्मचारियों के पास है काम के समय के बाद बॉस का कॉल न उठाने का अधिकार?
ऑस्ट्रेलिया ने कर्मचारियों को काम के समय के बाद बॉस के कॉल व मेसेज का जवाब न देने को लेकर 'राइट टू डिसकनेक्ट' कानून बनाया है जो सोमवार (26 अगस्त) से लागू हो जाएगा। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, बेल्जियम, पुर्तगाल, ग्रीस, इटली, आयरलैंड और स्लोवाकिया समेत कई अन्य देशों में पहले से ही 'राइट टू डिसकनेक्ट' लागू है।