कौन दोस्त व कौन दुश्मन, स्पष्ट करे सरकार: PM मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा पर उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा को लेकर गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भारत का दोस्त कौन है और दुश्मन कौन है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान या चीन, दोनों हमारे दोस्त हैं या दुश्मन? पहले वह चीन का बहिष्कार कर रहे थे...अब चीन क्यों जा रहे हैं?"