कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, बीआर शेट्टी ने मांगा ₹1.44 लाख करोड़ का मुआवज़ा
बुधवार को शुरुआती कारोबार में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 3% गिर गए। यह गिरावट एनएमसी हेल्थकेयर के संस्थापक बीआर शेट्टी द्वारा बैंक और 25 अन्य प्रतिवादी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में कथित तौर पर $15 बिलियन (₹1.44 लाख करोड़) के हर्जाने का मुकदमा दायर करने के बाद आई। बकौल बैंक, उसे अभी तक मुकदमे की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।