कानूनी पचड़े से बचने के लिए बाइक को मॉडिफाई कराते समय न करें ये गलतियां
कानूनी पचड़े से बचने के लिए बाइक मॉडिफाई कराते वक्त आरटीओ के नियमों का पालन करना ज़रूरी है। ब्रेक, टायर, साइलेंसर या सस्पेंशन जैसे ज़रूरी पार्ट्स को बदलने के लिए अच्छे क्वॉलिटी ब्रैंड्स का चुनाव करें और आरटीओ से जानकारी लेकर ही बदलाव करें। मॉडिफिकेशन कराने से पहले बाइक की वॉरंटी या इंश्योरेंस कवर संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।