कानून द्वारा कानून का राज: बुलडोज़र ऐक्शन को लेकर SC की टिप्पणी पर मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने बुलडोज़र ऐक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा है कि अपराधियों के कर्मों की सज़ा उनके परिवार व नज़दीकी लोगों को न मिले। उन्होंने कहा, "यह सब हमारी पार्टी की पूर्व सरकार ने 'कानून द्वारा कानून का राज' स्थापित करके दिखाया था...बुलडोज़र का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक होना चाहिए।"