किन्नर के भेष में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे और जहांगीरपुरी इलाके में किन्नर का वेश बनाकर घूम रहे 44 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक सुकांत चंद्र दास उर्फ माधुरी को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह रात में किन्नर का वेश धारण करता था और अवैध गतिविधियों में शामिल था।