किन फूड्स के खाने से फूल सकता है पेट और कौनसे फूड्स इसे कम करने में कर सकते हैं मदद?
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने सूची शेयर कर बताया है कि किन फूड्स के खाने से पेट फूल सकता है और कौन इसे कम करने में मदद कर सकते हैं। पेट फूलाने वाले फूड्स में ब्रेड, शराब, चिप्स, बीन्स, ब्रोकली और सोडा शामिल हैं जबकि राहत दिलाने वाले फूड्स में पपीता, नींबू, अदरक, अनानास, खीरा, कीवी और सौंफ शामिल हैं।