सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने बताया है कि सेब, गाजर, खीरा, आलू, नाशपाती, टमाटर और जूकिनी को बिना छीले खाना चाहिए। उन्होंने कहा, "सेब के छिलके में क्वीरसेटिन (ऐंटिऑक्सिडेंट) और फाइबर (पाचन में सहायक) होता है। आलू के छिलके में फाइबर, पोटैशियम और आयरन होता है। गाजर में बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन (आंखों के लिए फायदेमंद) होता है।"